त्योहारों से पहले एक्शन में छाता पुलिस! CO भूषण वर्मा खुद सड़क पर उतरे, संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1h Ago 51 Views


त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मथुरा पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। छाता क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। खास बात यह रही कि सीओ छाता भूषण वर्मा स्वयं पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरे और चेकिंग अभियान की कमान संभाली। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की गई।

त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से छाता पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को विशेष रूप से चेक किया गया।

सीओ छाता भूषण वर्मा ने पुलिस टीम के साथ स्वयं वाहनों की जांच की और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है।

पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों और उपद्रव करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाना है, ताकि आमजन बिना किसी भय के शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मना सकें। चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।

छाता पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि त्योहारों की खुशियों में खलल डालने वालों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में पुलिस की निगरानी और सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now