कोसीकलां में छोटू महाराज सिनेमा हॉल का भव्य शुभारंभ, मनोरंजन की नई सौगात

  • 2 days ago
  • 132 views


कोसीकलां (मथुरा): नगर क्षेत्र के औद्योगिक एरिया के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को छोटू महाराज सिनेमा हॉल का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में सामाजिक, व्यापारी एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश मंगा ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया।

सिनेमा हॉल के शुभारंभ को लेकर नगर और आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और परिवार सिनेमा हॉल का अवलोकन करने पहुंचे। लोगों ने कहा कि अब फिल्म देखने के लिए दिल्ली या आगरा जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि कोसीकलां में ही आधुनिक मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

सिनेमा हॉल के डायरेक्टर अनुराग अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और बेहतर मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए इस मल्टीप्लेक्स की शुरुआत की गई है। दर्शकों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था, आधुनिक स्क्रीन, उत्कृष्ट साउंड सिस्टम और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल फिल्म प्रदर्शन नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों को विश्वस्तरीय सिनेमा अनुभव उपलब्ध कराना है। उद्घाटन अवसर पर मौजूद लोगों ने इसे कोसीकलां के विकास और नगरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात बताया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now