वॉशरूम में छिपा कैमरा कांड! दीवार के छेद से रिकॉर्ड होते थे छात्राओं के वीडियो

  • 1 day ago
  • 153 views


उत्तर प्रदेश के भदोही में एक डिजिटल लाइब्रेरी से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान मालिक का बेटा महिला वॉशरूम की दीवार में बने छोटे से छेद के जरिए छात्राओं के निजी वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड करता था। छात्राओं की सतर्कता से पूरे मामले का खुलासा हुआ और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, यह डिजिटल लाइब्रेरी राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के पास स्थित एक भवन में संचालित होती है। महिला छात्राओं के उपयोग वाला वॉशरूम मकान मालिक के परिवार के कमरे से सटा हुआ था। गुरुवार दोपहर कुछ छात्राओं की नजर दीवार में बने संदिग्ध छेद पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने दूसरी ओर देखा तो आरोपी युवक दिखाई दिया।

छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। जांच में मोबाइल की गैलरी से बड़ी संख्या में छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिलने का दावा किया गया। इसके बाद लाइब्रेरी संचालक की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि शंकर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि रिकॉर्ड किए गए वीडियो केवल मोबाइल में थे या उन्हें सोशल मीडिया अथवा किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now