राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर मथुरा पहुंचे जयंत चौधरी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि...
- 11h ago
मथुरा: धर्मनगरी मथुरा में बाइक चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद का है, जहां घर के बाहर खड़ी एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को शातिर चोर ने महज़ कुछ सेकंड में चोरी कर लिया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित कृष्णकांत गौतम ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान मौका देखकर एक युवक आया, उसने कुछ ही पल में बाइक का लॉक तोड़ा और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। जब वह बाहर निकले तो बाइक गायब देखकर उनके होश उड़ गए।
आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी की पूरी वारदात सामने आई। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर बेहद बेखौफ अंदाज में आता है और पलक झपकते ही बाइक लेकर मौके से फरार हो जाता है।
पीड़ित ने सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मथुरा: धर्मनगरी मथुरा में बाइक चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद का है, जहां घर के बाहर खड़ी एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को शातिर चोर ने महज़ कुछ सेकंड में चोरी कर लिया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित कृष्णकांत गौतम ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान मौका देखकर एक युवक आया, उसने कुछ ही पल में बाइक का लॉक तोड़ा और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। जब वह बाहर निकले तो बाइक गायब देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी की पूरी वारदात सामने आई। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर बेहद बेखौफ अंदाज में आता है और पलक झपकते ही बाइक लेकर मौके से फरार हो जाता है। पीड़ित ने सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!