अमरैला फेस्ट 2026 में छात्राओं की प्रतिभा का जलवा, नृत्य से मेहंदी तक छाई रचनात्मकता

  • 2 days ago
  • 161 views


मथुरा में गुरुवार को दक्ष एजुकेशंस एवं खजानी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित अमरैला फेस्ट 2026 का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं ने नृत्य, मेहंदी, सस्टेनेबल राखी निर्माण और व्यक्तित्व प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक डॉ. हरि मोहन माहेश्वरी, आभा माहेश्वरी और आशिमा खंडेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।

फेस्ट की शुरुआत एकल नृत्य प्रतियोगिता से हुई। छात्राओं ने माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण और श्रीदेवी के लोकप्रिय गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरीं। रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना दिया।

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सावन, हरियाली तीज और रक्षाबंधन की थीम पर आकर्षक डिज़ाइन उकेरे। वहीं सस्टेनेबल राखी प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छात्राओं ने इको-फ्रेंडली राखियां तैयार कर अपनी रचनात्मक सोच का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने किया और उत्कृष्ट प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

व्यक्तित्व प्रतियोगिता मिसेज बृजभूमि में गरिमा खरे, विशाखा सिंह और शिल्पी माहेश्वरी निर्णायक रहीं। प्रतियोगिता में शशि ठाकुर को मिसेज बृजभूमि, डॉली गौतम को मिसेज इंस्टीट्यूट, कोमल को मिसेज ग्रेसफुल, ममता रायकवार को मिसेज टैलेंटेड और नितेश को मिसेज कॉन्फिडेंट का खिताब प्रदान किया गया। पूरे आयोजन ने महिला सशक्तिकरण और प्रतिभा को मंच देने का संदेश दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now