नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 3 वांछित आरोपी गिरफ्तार

  • 1 day ago
  • 158 views


मथुरा: थाना नौहझील पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को शनिवार सुबह नौहझील-बाजना रोड पर एसआरबीएस स्कूल से पहले दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुनील (43 वर्ष) निवासी बाजना, गौरव (37 वर्ष) निवासी महारामगढ़ी और हरेन्द्र (45 वर्ष) निवासी जरेलिया हैं। तीनों के खिलाफ थाना नौहझील में दर्ज मुकदमा संख्या 251/26 में भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 64, 61(2), 351(3), 137(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस टीम ने 22 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:40 बजे नौहझील-बाजना रोड पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now