BREAKING NEWS | डंपर की चपेट में आकर GLA यूनिवर्सिटी की छात्रा की दर्दनाक मौत

  • 2 days ago
  • 52 views


मथुरा: शुक्रवार सुबह थाना जैंत क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में GLA यूनिवर्सिटी की छात्रा की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायल छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान 23 वर्षीय अंकिता तिवारी, पुत्री प्रद्युम्ननाथ तिवारी निवासी कुड़ी ईसार, बलिया के रूप में हुई है। अंकिता वृंदावन की ओमेक्स सिटी में अपने फूफा के घर रहकर GLA यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार को वह अपने भाई के साथ स्कूटी से कॉलेज जा रही थी, तभी जैंत के समीप चंबल से भरे डंपर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल अंकिता को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल, मथुरा ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया।

प्रत्यक्षदर्शी टेंपो चालक ने बताया कि डंपर तेज रफ्तार में था और टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now