छाता शुगर मिल की मांग को लेकर महापंचायत शुरू, किसानों का जनसैलाब उमड़ा

  • 2 days ago
  • 133 views


छाता (मथुरा): वर्षों से लंबित छाता शुगर मिल की मांग को लेकर आज छाता में किसानों की महापंचायत शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी पंचायत स्थल पर पहुंच रहे हैं। किसानों का कहना है कि शुगर मिल की स्थापना क्षेत्र के गन्ना किसानों की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

महापंचायत में किसान नेताओं द्वारा सरकार के समक्ष शुगर मिल निर्माण, गन्ना भुगतान और किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। पंचायत स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

किसानों का कहना है कि जब तक छाता शुगर मिल को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now