कमल के हिंडोले में विराजमान हुए ठाकुर श्री द्वारकाधीश, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

  • 1 day ago
  • 127 views


मथुरा। पुष्टिमार्ग संप्रदाय के प्राचीन ठाकुर श्री द्वारकाधीश राजाधिराज मंदिर में श्रावण उत्सव के अंतर्गत शुक्रवार सायंकाल ठाकुर श्री द्वारकाधीश महाराज कमल के भव्य हिंडोले एवं स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजमान होकर अपने भक्तों को दिव्य दर्शन दिए।

मंदिर की परंपरा के अनुसार यह सेवा गोस्वामी श्री 108 डॉ. वागीश कुमार जी महाराज (कांकरोली नरेश, तृतीय पीठाधीश्वर) के सान्निध्य में संपन्न हुई। रंग-बिरंगे पुष्पों और कमल की मनोहारी सजावट से सुसज्जित हिंडोले में ठाकुर जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रावण उत्सव के उद्यापन अवसर पर शनिवार सायं 5 बजे दर्शन खुलेंगे, जबकि सायं 7 बजे से 8 बजे तक शयन दर्शन होंगे। इस दौरान ठाकुर श्री द्वारकाधीश महाराज श्याम (काली) घटा स्वरूप में विराजमान होकर भक्तों को अलौकिक दर्शन देंगे।

श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचकर दर्शन का लाभ लेने की अपील की गई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now