8.65 करोड़ की वसूली में आवास विकास परिषद का कार्यालय सील, तहसील प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

  • 11h ago
  • 67 views


आगरा: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के आगरा स्थित कार्यालय पर 8 करोड़ 65 लाख रुपये की बकाया वसूली के मामले में तहसील सदर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यालय को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यालय के मुख्य गेट पर सील लगाई गई।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से बकाया राशि जमा न होने पर वसूली की प्रक्रिया चल रही थी। कई नोटिस जारी होने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर तहसील सदर की टीम ने राजस्व वसूली के तहत कार्यालय को सील करने की कार्रवाई अमल में लाई।

कार्यालय सील होने के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों में हलचल मच गई। प्रशासन का कहना है कि नियमानुसार बकाया राशि की वसूली तक आगे की कार्रवाई जारी रहेगी और राजस्व हितों की रक्षा के लिए कानून के तहत कदम उठाए जाएंगे।

फिलहाल आवास विकास परिषद की ओर से इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आगे की प्रक्रिया जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now