चीनी की कालाबाज़ारी पर योगी का हंटर! त्योहार से पहले जमाखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

  • 1 day ago
  • 135 views


उत्तर प्रदेश में त्योहारों के मद्देनज़र चीनी की बढ़ती कीमतों और कालाबाज़ारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जमाखोरी, कृत्रिम किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और किसी भी हाल में आम जनता को त्योहारों के दौरान महंगी चीनी खरीदने के लिए मजबूर न होना पड़े। इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग को नियमित निरीक्षण और बाजार की निगरानी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

योगी ने अधिकारियों से कहा कि यदि कोई व्यापारी जानबूझकर स्टॉक छिपाकर कृत्रिम संकट पैदा करता है या तय कीमत से अधिक पर चीनी बेचता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। सरकार का लक्ष्य है कि जन्माष्टमी और अन्य त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को उचित दाम पर आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध रहे।

सरकार ने जनता से भी अपील की है कि कहीं भी चीनी की कालाबाज़ारी या ओवररेटिंग की शिकायत मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें, ताकि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now