राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर मथुरा पहुंचे जयंत चौधरी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि...
- 11h ago
नई दिल्ली: संसद मार्ग थाने के बाहर कई घंटे तक चले धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रमुख मांग मान ली गई है। सूत्रों के अनुसार, जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पेलेट गन से घायल हुए 19 वर्षीय साहिल लोछाब की शिकायत पर दिल्ली पुलिस अब एफआईआर दर्ज कर रही है.
राहुल गांधी घायल छात्र साहिल और उसकी मां के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे थे। उनका आरोप था कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी, जिसके विरोध में उन्होंने धरना शुरू किया। बाद में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेता भी धरने में शामिल हो गए.
यह मामला 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान कथित पेलेट गन के इस्तेमाल से जुड़ा है। छात्र साहिल लोछाब का दावा है कि उसकी आंख और शरीर में पेलेट लगे थे तथा उसका उपचार एम्स में हुआ था। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब मामले की जांच आगे बढ़ेगी.
नई दिल्ली: संसद मार्ग थाने के बाहर कई घंटे तक चले धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रमुख मांग मान ली गई है। सूत्रों के अनुसार, जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पेलेट गन से घायल हुए 19 वर्षीय साहिल लोछाब की शिकायत पर दिल्ली पुलिस अब एफआईआर दर्ज कर रही है. राहुल गांधी घायल छात्र साहिल और उसकी मां के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे थे। उनका आरोप था कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी, जिसके विरोध में उन्होंने धरना शुरू किया। बाद में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेता भी धरने में शामिल हो गए. यह मामला 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान कथित पेलेट गन के इस्तेमाल से जुड़ा है। छात्र साहिल लोछाब का दावा है कि उसकी आंख और शरीर में पेलेट लगे थे तथा उसका उपचार एम्स में हुआ था। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब मामले की जांच आगे बढ़ेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!