पासी हूं इसलिए पूजा से रोका? BJP विधायक के आरोप से यूपी में सियासी भूचाल

  • 2 days ago
  • 147 views


लखनऊ के काकोरी स्थित शीतला देवी मंदिर में जीर्णोद्धार के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मलिहाबाद से भाजपा विधायक जय देवी कौशल ने अपने साथ जातिगत भेदभाव और अपमान का गंभीर आरोप लगाया। विधायक का दावा है कि पासी समाज से होने की वजह से उन्हें पूजा-अर्चना में शामिल नहीं होने दिया गया और अगरबत्ती जलाने व नारियल फोड़ने से भी रोक दिया गया।

जय देवी कौशल ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए उन्होंने ही शासन से करीब 76 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई थी, लेकिन उसी कार्यक्रम में उन्हें सम्मानजनक स्थान तक नहीं मिला। उनका आरोप है कि पूरे अनुष्ठान के दौरान उन्हें खड़ा रखा गया और पूजा में भाग लेने का अवसर नहीं दिया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now