संभल में पोस्टमास्टर ने फर्जी रसीद देकर हड़पे 1.40 करोड़, Dream11 पर लगाए करीब 4 करोड़

  • 15 days ago
  • 204 views


संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में डाकघर के खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बहजोई डाकघर के सहायक पोस्टमास्टर दीपक कुमार को 1.40 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी खाताधारकों को पैसे जमा कराने की फर्जी रसीद देता था और रकम उनके खाते में जमा करने के बजाय कथित तौर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी में लगाता था।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब 4 करोड़ रुपये ऑनलाइन सट्टेबाजी में लगाए थे। शुरुआती जांच में सात खाताधारकों के खातों से करीब 1.40 करोड़ रुपये के गबन की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने सात अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी खास तौर पर ऐसे खाताधारकों को निशाना बनाता था, जिनके मोबाइल नंबर उनके डाकघर खातों से लिंक नहीं थे। ऐसे खातों में होने वाले लेनदेन की जानकारी ग्राहकों के मोबाइल पर नहीं पहुंचती थी, जिसका फायदा उठाकर कथित तौर पर रकम निकाली गई।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सहायक पोस्टमास्टर दीपक कुमार की भूमिका सामने आई। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गबन में डाकघर के किसी अन्य कर्मचारी या अधिकारी की भूमिका थी या नहीं और कुल कितनी रकम का नुकसान हुआ है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now