पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो - 5 की मौत

  • 15 days ago
  • 187 views


पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कुंडाधार के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।

बताया जा रहा है कि बोलेरो में कुल छह लोग सवार थे और सभी हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चालक ने अचानक बोलेरो से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में जान गंवाने वालों में दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायल के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now