लुधियाना में 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, पहले घेरकर पीटा फिर दागीं 5 गोलियां; CCTV में कैद वारदात

  • 15 days ago
  • 359 views


लुधियाना। पंजाब के लुधियाना के सुभाष नगर इलाके में देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां 25 वर्षीय हरजिंदर की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हरजिंदर अपने दोस्त के घर गया था, जहां कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। पहले उसके साथ मारपीट की गई और इसके बाद आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान विवाद बढ़ने के बाद हमलावरों ने हरजिंदर पर पांच गोलियां चलाईं। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now