राजेंद्र सिंह सिकरवार के निधन पर मथुरा पहुंचे जयंत चौधरी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि...
- 14h ago
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र, युवा और विभिन्न संगठनों के लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने जाति आधारित आरक्षण की समीक्षा और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती के बीच कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, 50 से अधिक लोगों को पुलिस ने डिटेन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरक्षण का लाभ केवल आर्थिक रूप से कमजोर और वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। वहीं कुछ संगठनों ने आरक्षण नीति पर श्वेत पत्र जारी करने और व्यापक राष्ट्रीय बहस की भी मांग उठाई।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर