बिहार में शिक्षक भर्ती का बड़ा मौका! BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी भर्ती

  • 5 days ago
  • 164 views


पटना बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू होंगे, जबकि अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान 1 सितंबर से शुरू होगा और इसकी अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से देखना होगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

हालांकि, TRE-4 की परीक्षा तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। परीक्षा की तारीख और अन्य जरूरी अपडेट आयोग की ओर से बाद में जारी किए जाएंगे।

करीब 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर भर्ती की खबर से बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों में उत्साह है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now