पति की हत्या कर पड़ोसियों को फंसाने की साजिश रचने वाली पत्नी और उसके 3 बेटों समेत एक पड़ोसी गिरफ्तार

  • 1 day ago
  • 173 views

रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। मथुरा के मगोर्रा क्षेत्र में एक वृद्ध की मौत कोई हादसा या आत्महत्या नहीं,
बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। और इस साजिश के पीछे कोई और नहीं, बल्कि मृतक की अपनी पत्नी, उसके तीन सगे बेटे और एक पड़ोसी शामिल था।

पुलिस ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए सभी 5 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।"घटना नगला ऊंचागांव की है, जहाँ भोहरे सिंह नाम के बुजुर्ग की शराब की लत उनके ही परिवार के लिए काल बन गई। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान बेटों और पत्नी ने वृद्ध के गले में साफी डालकर उन्हें काबू करने की कोशिश की, जिससे उनकी मौत हो गई।

लेकिन कहानी यहाँ खत्म नहीं हुई। पुलिस को गुमराह करने के लिए परिवार ने शव को रस्सी से लटकाया और बाद में तालाब किनारे फेंक दिया ताकि शक पड़ोसियों पर जाए।

मगर कानून के हाथ लंबे थे और मगोर्रा पुलिस ने इस परफेक्ट मर्डर की थ्योरी को फेल कर मृतक की पत्नी उसके बेटे राहुल, रोहित, सौरभ और एक पड़ोसी बृजेश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी हरीश चौधरी का कहना है कि मृतक भोहरे सिंह की हत्या उनकी पत्नी और सहयोगी पड़ोसी सहित तीन बेटों ने की थी

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now