लोको पायलट के घर से बाइक, जेवर समेत लाखों का सामान लेकर चोर फरार

  • 158d Ago 260 Views


चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगलसराय में रविवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। रेलवे में कार्यरत लोको पायलट दुर्गेश कुमार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया।

जानकारी के अनुसार, दुर्गेश कुमार अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे घर को खंगाल डाला। लौटने पर उन्हें पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद घर का सामान बिखरा हुआ मिला और ताले टूटे पाए गए।

चोर नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, सोने का लॉकेट और चांदी के कड़े लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now