कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी...
- 14h ago
किसान सभा मथुरा की जिला कार्यकारिणी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आंधी, वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि लगातार खराब मौसम के चलते गेहूं और सरसों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने मांग की कि सर्वे रिपोर्ट में दर्ज फसल क्षति की जानकारी किसानों को दी जाए और प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
इसके साथ ही फसल बीमा दिलाने, सरकारी देय, बैंकों के कर्ज और बिजली बिल माफ करने की भी मांग उठाई गई। किसानों ने 1000 हेक्टेयर या उससे अधिक रकबे वाले गांवों में सरकारी क्रय केंद्र खोलने तथा क्रय केंद्रों पर बारदाना, पल्लेदार, कांटा-बांट, चेक और गेहूं उठान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
किसान सभा मथुरा की जिला कार्यकारिणी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आंधी, वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि लगातार खराब मौसम के चलते गेहूं और सरसों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने मांग की कि सर्वे रिपोर्ट में दर्ज फसल क्षति की जानकारी किसानों को दी जाए और प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही फसल बीमा दिलाने, सरकारी देय, बैंकों के कर्ज और बिजली बिल माफ करने की भी मांग उठाई गई। किसानों ने 1000 हेक्टेयर या उससे अधिक रकबे वाले गांवों में सरकारी क्रय केंद्र खोलने तथा क्रय केंद्रों पर बारदाना, पल्लेदार, कांटा-बांट, चेक और गेहूं उठान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!