यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से हादसा, कार डिवाइडर से टकराई; 4 घायल

  • 157d Ago 316 Views


मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना सुरीर क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 79 (आगरा से नोएडा लेन) पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 7:15 बजे पीआरबी 2632 को दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में गुड्डू सिंह, सरबजीत सिंह, आदित्य और अर्पित घायल हुए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now