श्री बाबू लाल महाविद्यालय में समर कैंप का हुआ शुभारंभ

  • 48 days ago
  • 235 views


गोवर्धन कस्बे के श्री बाबू लाल महाविद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह द्वारा किया गया । यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लीविस कुलश्रेष्ठ द्वारा मां शारदे के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने कहा कि बालक-बालिकाओं के कौशल विकास हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलती है।

कार्यक्रम समन्वयक रवि कुमार पाराशर ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग, रीजनिंग एवं ब्यूटीशियन जैसे कोर्स कराए जाएंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज कौशिक ने किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर शर्मा, डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. जयप्रकाश सिंह, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. रेखा शर्मा, रीना शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now