परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 19h ago
मथुरा वृंदावन धार्मिक नगरी होने के चलते हजारों की संख्या में यात्री प्रतिदिन ट्रेनों के माध्यम से आते हैं लेकिन उन यात्रियों को भरपूर सुविधा नहीं मिलती है।
हम बात करें प्रचंड गर्मी को देखते हुए शीतल जल की तो रेलवे स्टेशनों पर इन दिनों ठंडे पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारीयो ने ली है। मथुरा के छावनी रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारीयो ने मंगलवार को ठंडे पानी की व्यवस्था की है जिसमें मिट्टी के बने मटके में पानी भरकर यात्रियों की प्यास बुझाई । इस कार्यक्रम के मौके पर प्रमुख उद्योगपति संजय शर्मा एवं भारतीय किसान यूनियन सुनील के दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख उद्योगपति संजय शर्मा एवं किसान यूनियन के पदाधिकारीयो ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुऑ की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छावनी रेलवे स्टेशन पर ठंडे एवं मीठे पानी की व्यवस्था की है और वह अन्य प्रमुख स्थानों पर भी मटके रखकर लोगों की प्यास बुझायेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर