खुर्जा ट्रिपल मर्डर के आरोपी मयंक सैनी से पुलिस मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में घायल

  • 111 days ago
  • 252 views


बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस और मुख्य आरोपी मयंक सैनी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मयंक सैनी को निशानदेही के लिए घटनास्थल के पास ले जाया गया था, जहां वह अचानक पुलिस गिरफ्त से भागने लगा। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से मयंक सैनी घायल हो गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि यह सनसनीखेज वारदात खुर्जा के सुभाष रोड स्थित जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान केक काटने को लेकर हुए विवाद से शुरू हुई थी, जिसमें तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now