बेटी की शादी से पहले पिता की दर्दनाक मौत: छत से गिरकर जान गई, बंदरों के हमले से मचा हादसा

  • 2 days ago
  • 135 views

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव पींगरी में एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय अमर सिंह उर्फ भोलू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वे बरसात में भीगे गेहूं को सुखाने के लिए अपने घर की छत पर गए थे, तभी वहां बैठे बंदरों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

बंदरों के हमले से घबराकर अमर सिंह संतुलन खो बैठे और छत से नीचे गिर गए। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तुरंत आगरा के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार के अनुसार मृतक की बेटी की शादी 10 मई को तय थी, जिससे घर में खुशी की जगह मातम पसर गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

 

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now