मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 11h ago
मथुरा के सौंखमगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव भुंडान में 25 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि गांव निवासी जीतू की पत्नी ममता ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई कराई, जिसके लिए तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता को भी बुलाया गया।
घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद कर उसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, ममता की शादी वर्ष 2021 में हुई थी।
फिलहाल मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत फंदे से लटकने के कारण हुई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
मथुरा के सौंखमगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव भुंडान में 25 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी जीतू की पत्नी ममता ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई कराई, जिसके लिए तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता को भी बुलाया गया। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद कर उसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, ममता की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। फिलहाल मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत फंदे से लटकने के कारण हुई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!