बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में किए दर्शन

  • 158d Ago 439 Views


धर्मनगरी वृन्दावन में उस वक्त खास माहौल देखने को मिला जब प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। अभिनेता ने विधि-विधान के साथ भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने गोविंदा से पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान मंदिर सेवायतों द्वारा उन्हें माला, प्रसादी और पटुका भेंट कर सम्मानित किया गया।

जैसे ही मंदिर परिसर में गोविंदा के पहुंचने की खबर फैली, वैसे ही प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now