भीषण गर्मी में रेलवे की लापरवाही पर किसान नेताओं का हल्ला बोल, यात्रियों को ठंडा पानी दिलाने की मांग

  • 111 days ago
  • 388 views


उत्तर भारत में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच रेलवे स्टेशनों पर ठंडे पानी की कमी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन सुनील के नेताओं ने अब मोर्चा खोल दिया है।

सोमवार को संगठन के पदाधिकारी मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन डायरेक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।

प्रदेश प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी और जिलाध्यक्ष मीना ठाकुर ने बताया कि मथुरा जंक्शन के साथ-साथ भूतेश्वर और कैंट रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें मजबूरी में गर्म पानी पीना पड़ रहा है।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now