कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.10 लाख रुपये और चोरी के कपड़ों के साथ आरोपी...
- 14h ago
धर्मनगरी वृन्दावन के प्रमुख व्यापारिक केंद्र गोपीनाथ बाजार में “विकास कार्य” अब लोगों के लिए भारी मुसीबत बन गया है। रंगजी मंदिर से लेकर सिनेमा हॉल वाली गली तक सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पूरा क्षेत्र किसी नारकीय दृश्य जैसा नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि बिजली विभाग द्वारा 11 हजार वोल्ट की अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए करीब एक हफ्ते पहले सड़क खोदी गई थी, लेकिन काम के बाद उसे ठीक नहीं किया गया। नतीजा—पूरी गली गहरे गड्ढों में बदल गई। वहीं, नगर निगम की लापरवाही से चोक सीवर का गंदा पानी इन गड्ढों में भर गया, जिससे सड़क और नाले का फर्क खत्म हो गया है।
स्थानीय व्यापारी अखिल अग्रवाल का कहना है कि विभागों के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा आम जनता और व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। गड्ढों में जलभराव के कारण आए दिन ई-रिक्शा पलट रहे हैं, लोग घायल हो रहे हैं और पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।
बाजार में जलभराव और जाम की वजह से ग्राहकों ने दूरी बना ली है, जिससे व्यापार पर गहरा असर पड़ा है। व्यापारियों का कहना है कि पहले से चली आ रही समस्याएं अब और विकराल हो गई हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि हालात सामान्य हो सकें।
धर्मनगरी वृन्दावन के प्रमुख व्यापारिक केंद्र गोपीनाथ बाजार में “विकास कार्य” अब लोगों के लिए भारी मुसीबत बन गया है। रंगजी मंदिर से लेकर सिनेमा हॉल वाली गली तक सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पूरा क्षेत्र किसी नारकीय दृश्य जैसा नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग द्वारा 11 हजार वोल्ट की अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए करीब एक हफ्ते पहले सड़क खोदी गई थी, लेकिन काम के बाद उसे ठीक नहीं किया गया। नतीजा—पूरी गली गहरे गड्ढों में बदल गई। वहीं, नगर निगम की लापरवाही से चोक सीवर का गंदा पानी इन गड्ढों में भर गया, जिससे सड़क और नाले का फर्क खत्म हो गया है। स्थानीय व्यापारी अखिल अग्रवाल का कहना है कि विभागों के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा आम जनता और व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। गड्ढों में जलभराव के कारण आए दिन ई-रिक्शा पलट रहे हैं, लोग घायल हो रहे हैं और पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। बाजार में जलभराव और जाम की वजह से ग्राहकों ने दूरी बना ली है, जिससे व्यापार पर गहरा असर पड़ा है। व्यापारियों का कहना है कि पहले से चली आ रही समस्याएं अब और विकराल हो गई हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि हालात सामान्य हो सकें।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!