भीषण गर्मी में हाथरस जिला महिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था: पानी के लिए भटके मरीज और तीमारदार

  • 142d Ago 264 Views


हाथरस के जिला महिला अस्पताल में भीषण गर्मी के बीच व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों को पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल परिसर में लगे आरओ वाटर प्लांट और हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिसके कारण लोग मजबूरी में बाहर से पैसे देकर पानी खरीद रहे हैं। गर्मी के इस मौसम में पानी की सबसे अधिक जरूरत होने के बावजूद व्यवस्था न होने से मरीजों और परिजनों को घंटों तक भटकना पड़ रहा है।

इसके साथ ही अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार भी देखने को मिल रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now