गांव में सनसनी: बुजुर्ग की घर के अंदर खून से सनी लाश मिली, हत्या की आशंका

  • 94 days ago
  • 276 views


हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग का शव उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान अवस्था में चारपाई पर मिला। मृतक की पहचान जगदीश चंद्र शर्मा के रूप में हुई है।

सुबह जब परिजन उन्हें देखने पहुंचे तो कमरे के अंदर बुजुर्ग खून से सने पड़े मिले। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने घटना को हत्या की आशंका से जोड़ते हुए पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now