नकली पनीर का भंडाफोड़! 600 किलो माल जब्त, बिना लाइसेंस चल रही डेयरी बंद

  • 48 days ago
  • 284 views


मथुरा के कोसीकलां में खाद्य सुरक्षा विभाग (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डेयरी से करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध (सिंथेटिक) पनीर जब्त कर डेयरी को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान डेयरी में भारी गंदगी और बिना लाइसेंस संचालन पाया गया।

सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह की टीम ने गोपाल बाग स्थित डेयरी पर छापा मारा। टीम ने पनीर समेत दूध, घी, मक्खन, खोया और क्रीम के कुल 9 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

जांच के दौरान पाया गया कि डेयरी बिना पंजीकरण के संचालित हो रही थी। आवश्यक दस्तावेज न दिखाने पर कारोबार बंद करा दिया गया और संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान डेयरी मालिक मौके से फरार हो गया।

खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए गए पनीर को नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी डेयरी पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अवैध रूप से संचालन जारी था। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now