मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 11h ago
मथुरा के टैंटीगांव में हुई डकैती के बाद बदमाशों ने अलीगढ़ में भी एक घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की, लेकिन लोगों के जागने पर उन्हें मौके से भागना पड़ा। अब पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर जांच तेज कर दी गई है।
पुलिस ने अब तक 50 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, जिनमें से कई अब भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
गौरतलब है कि 23-24 अप्रैल की रात सुरीर क्षेत्र के टैंटीगांव में बदमाशों ने किराना व्यापारी अजय अग्रवाल के घर धावा बोलकर परिवार को बंधक बनाया और लाखों की लूट को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस की 17 टीमें लगातार जांच में जुटी हैं।
पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें बदमाशों की लोकेशन कई पड़ोसी जिलों में ट्रेस हुई है। सर्विलांस के जरिए भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है और पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
मथुरा के टैंटीगांव में हुई डकैती के बाद बदमाशों ने अलीगढ़ में भी एक घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की, लेकिन लोगों के जागने पर उन्हें मौके से भागना पड़ा। अब पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने अब तक 50 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, जिनमें से कई अब भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। गौरतलब है कि 23-24 अप्रैल की रात सुरीर क्षेत्र के टैंटीगांव में बदमाशों ने किराना व्यापारी अजय अग्रवाल के घर धावा बोलकर परिवार को बंधक बनाया और लाखों की लूट को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस की 17 टीमें लगातार जांच में जुटी हैं। पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें बदमाशों की लोकेशन कई पड़ोसी जिलों में ट्रेस हुई है। सर्विलांस के जरिए भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है और पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!