Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 28 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में डकैती के बाद अलीगढ़ में भी वारदात की कोशिश, CCTV से मिले अहम सुराग

मथुरा के टैंटीगांव में हुई डकैती के बाद बदमाशों ने अलीगढ़ में भी एक घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की, लेकिन लोगों के जागने पर उन्हें मौके से भागना पड़ा। अब पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस ने अब तक 50 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, जिनमें से कई अब भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

गौरतलब है कि 23-24 अप्रैल की रात सुरीर क्षेत्र के टैंटीगांव में बदमाशों ने किराना व्यापारी अजय अग्रवाल के घर धावा बोलकर परिवार को बंधक बनाया और लाखों की लूट को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस की 17 टीमें लगातार जांच में जुटी हैं।

पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें बदमाशों की लोकेशन कई पड़ोसी जिलों में ट्रेस हुई है। सर्विलांस के जरिए भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है और पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Previous News

यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से हादसा, कार डिवाइडर से टकराई; 4 घायल

Next News

नकली पनीर का भंडाफोड़! 600 किलो माल जब्त, बिना लाइसेंस चल रही डेयरी बंद