परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 19h ago
मथुरा रेलवे जंक्शन पर यात्रियों के लिए निशुल्क ठंडे पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारी सोमवार को मथुरा जंक्शन पहुंचे और उन्होंने स्टेशन डायरेक्टर को एक प्रार्थना पत्र दिया।
इस खबर को हमने अपने अभी न्यूज़ चैनल के माध्यम से प्रकाशित किया, इसका संज्ञान लेते हुए मात्र 24 घंटे के अंदर रेलवे प्रशासन के द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठंडे पानी के वाटर कूलर लगा दिए गए।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारी मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे और रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन सुनील के प्रदेश प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने बताया कि मथुरा रेलवे जंक्शन पर हजारों की संख्या में प्रतिदिन यात्री आते हैं और उन्हें ठंडा एवं मीठा पानी नहीं मिल पाता था और उनके अथक प्रयास और अभी न्यूज़ चैनल के माध्यम से निकाली गई खबर को संज्ञान में लेते हुए फिलहाल एक वाटर कूलर स्टेशन पर लगा दिया गया है ।
वही हर प्लेटफार्म पर ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर भी जल्द लगा दिए जाएंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर