गांव में सनसनी: बुजुर्ग की घर के अंदर खून से सनी लाश मिली, हत्या की आशंका
- 47m ago
महावन तहसील के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत 14 अप्रैल को बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई थी।
शोभायात्रा रसखान नगरी से शुरू होकर अंबेडकर नगर पार्क, लक्ष्मी नगर चौराहा होते हुए राया रोड स्थित इंट मंडी तक पहुंची। यात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल रहीं और लोगों ने हाथों में नीले झंडे लेकर “बाबा साहेब अमर रहें” के नारे लगाए।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया, वहीं सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने बाबा साहेब के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"48528107-34f5-454b-8a3b-d11438e80aa7","external_id":null}