नवरात्र के पहले दिन पथवारी मंदिर मार्ग पर गंदगी से श्रद्धालु परेशान, खबर के बाद...
- 9h ago
धर्मनगरी वृंदावन में शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता रानी के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत की शुरुआत की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मथुरा दरवाजा स्थित पथवारी देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां भगवती का जल और दूध से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। वहीं राधाबाग स्थित सिद्धपीठ मां कात्यायनी मंदिर में भी स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ दूर-दराज से आए भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। माता रानी के जयकारों और पूजा-अर्चना के बीच पूरी धर्मनगरी भक्ति के रंग में रंगी नजर आई।
इस दौरान मंदिर से जुड़े पुजारियों, ट्रस्टियों और महिला श्रद्धालुओं ने भी नवरात्र पर्व को लेकर अपनी आस्था व्यक्त की।
धर्मनगरी वृंदावन में शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता रानी के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत की शुरुआत की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मथुरा दरवाजा स्थित पथवारी देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां भगवती का जल और दूध से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। वहीं राधाबाग स्थित सिद्धपीठ मां कात्यायनी मंदिर में भी स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ दूर-दराज से आए भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। माता रानी के जयकारों और पूजा-अर्चना के बीच पूरी धर्मनगरी भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। इस दौरान मंदिर से जुड़े पुजारियों, ट्रस्टियों और महिला श्रद्धालुओं ने भी नवरात्र पर्व को लेकर अपनी आस्था व्यक्त की।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!