अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

  • 10h Ago 101 Views


मथुरा के थाना शेरगढ़ पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया उर्फ साहिल को 11 अक्टूबर को राजस्थान के डीग जिले के कुम्हेर कस्बे स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना शेरगढ़ में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, 7 मई 2026 को दर्ज मुकदमे में वादी की बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। विवेचना के दौरान मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 27 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार और आरक्षी दीपक कुमार व शेखर सागर शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now