नवरात्र के पहले दिन पथवारी मंदिर मार्ग पर गंदगी से श्रद्धालु परेशान, खबर के बाद...
- 9h ago
सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ बाजार में स्कूटी से स्टंटबाजी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने संबंधित स्कूटी को सीज कर मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चालानी कार्रवाई की।
वीडियो में सड़क पर स्कूटी से खतरनाक स्टंट करते हुए लापरवाही दिखाई दी। ऐसी हरकतें न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि वाहन चालक और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती हैं।
मामले का संज्ञान लेते हुए ज्योतिर्मठ पुलिस ने युवक को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की स्टंटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी।
चमोली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में न डालें। यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं।
सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ बाजार में स्कूटी से स्टंटबाजी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने संबंधित स्कूटी को सीज कर मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चालानी कार्रवाई की। वीडियो में सड़क पर स्कूटी से खतरनाक स्टंट करते हुए लापरवाही दिखाई दी। ऐसी हरकतें न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि वाहन चालक और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए ज्योतिर्मठ पुलिस ने युवक को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की स्टंटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी। चमोली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में न डालें। यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!