मथुरा में हत्या के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार, शव छिपाने में इस्तेमाल फावड़ा बरामद

  • 8h Ago 95 Views


मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल, घटना के समय पहने कपड़े, पिट्ठू बैग और शव छिपाने में इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद किया गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

मामला कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर का है, जहां 7 अक्टूबर 2026 को हत्या की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे कोसी-शाहपुर रोड पर चौडरस नाले से लगभग 30 कदम पहले सड़क पर कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णु उर्फ ओमप्रकाश और उसके भाई लक्ष्मण, निवासी गांव बरका, थाना कोसीकलां, मथुरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके कब्जे से अपाचे मोटरसाइकिल नंबर UP 85 DE 1848, घटना के समय पहने गए कपड़े, एक पिट्ठू बैग और शव छिपाने में इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद करने की जानकारी दी है।

पुलिस के मुताबिक, इसी मामले में आरोपी आशीष पुत्र राजेंद्र, निवासी गांव बरका को 8 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now