धौलपुर में पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जीत की रणनीति पर हुआ मंथन

  • 1d Ago 223 Views


आगामी जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय धौलपुर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संभाग चुनाव प्रभारी अशोक परनामी मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर धरातल पर काम करने और पंचायती राज चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

इस दौरान जिला चुनाव प्रभारी हेमराज मीणा, प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा, जिला चुनाव सह-प्रभारी गोविंद चौधरी, जिला प्रभारी सत्येंद्र गोयल, जिला चुनाव संयोजक जगमोहन सिंह बघेल और जिला चुनाव सह-संयोजक एवं पार्षद संजय शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में पंचायत समिति प्रभारियों, संयोजकों, वार्ड प्रभारियों, वार्ड संयोजकों और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। सभी ने आगामी चुनावों को योजनाबद्ध तरीके से लड़ने और संगठनात्मक समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now