गोवर्धन में 15 अक्टूबर को होगा कार्यकर्ता सम्मान समारोह, गिरिराज जी का होगा दुग्धाभिषेक

  • संवाददाता: खन्ना सैनी
  • 11h Ago 73 Views


गोवर्धन में सेवा संकल्प अभियान के समापन पर 15 अक्टूबर, गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक, फूल बंगला और छप्पन भोग के दर्शन होंगे। आयोजकों ने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनकी 25 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण की यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान का समापन कार्यकर्ता सम्मान समारोह के साथ होगा। इस अवसर पर अभियान में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे मुकुंद विनोद गार्डन में कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित होगा। दोपहर 2 बजे प्रसादी वितरण किया जाएगा। वहीं, दोपहर 3 बजे दानघाटी मंदिर में फूल बंगला और छप्पन भोग के दर्शन होंगे।

आयोजकों ने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं से इस आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now