5150 दीपों से जगमगाया मथुरा का अग्रसेन चौक, महाआरती कर महाराजा अग्रसेन को दी श्रद्धांजलि...
- 8h ago
मथुरा जंक्शन पर ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक वेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वेंडर देव सिंह का आरोप है कि वह चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी हादसा हो गया। वेंडर ने कैंटीन मैनेजर पर आईकार्ड और वर्दी नहीं देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में खान-पान का सामान बेचने वाले वेंडरों को कई बार जोखिम उठाकर काम करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को मथुरा जंक्शन पर सामने आया।
जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित कमसम कैंटीन में काम करने वाला वेंडर देव सिंह प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ी ट्रेन में पेठा बेच रहा था। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और वह यात्री से पैसे नहीं ले पाया। आरोप है कि पैसे लेने के लिए वेंडर ट्रेन में चढ़ गया। भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर उसने उतरने की कोशिश की, लेकिन वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद घायल देव सिंह को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल वेंडर, जो लखनऊ का निवासी बताया गया है, ने कैंटीन मैनेजर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे न तो आईकार्ड दिया गया और न ही वर्दी उपलब्ध कराई गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि कैंटीन के माध्यम से अवैध तरीके से सामान बिकवाया जाता है।
देव सिंह का कहना है कि हादसे के बाद कैंटीन की ओर से कोई भी व्यक्ति उसकी देखभाल के लिए नहीं पहुंचा। उसने यह भी आरोप लगाया कि मीडिया के सामने अपनी आपबीती बताने को लेकर उसे डराया गया। इन आरोपों पर कैंटीन प्रबंधन या रेलवे प्रशासन का पक्ष फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
मथुरा जंक्शन पर ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक वेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वेंडर देव सिंह का आरोप है कि वह चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी हादसा हो गया। वेंडर ने कैंटीन मैनेजर पर आईकार्ड और वर्दी नहीं देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में खान-पान का सामान बेचने वाले वेंडरों को कई बार जोखिम उठाकर काम करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को मथुरा जंक्शन पर सामने आया। जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित कमसम कैंटीन में काम करने वाला वेंडर देव सिंह प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ी ट्रेन में पेठा बेच रहा था। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और वह यात्री से पैसे नहीं ले पाया। आरोप है कि पैसे लेने के लिए वेंडर ट्रेन में चढ़ गया। भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर उसने उतरने की कोशिश की, लेकिन वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल देव सिंह को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल वेंडर, जो लखनऊ का निवासी बताया गया है, ने कैंटीन मैनेजर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे न तो आईकार्ड दिया गया और न ही वर्दी उपलब्ध कराई गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि कैंटीन के माध्यम से अवैध तरीके से सामान बिकवाया जाता है। देव सिंह का कहना है कि हादसे के बाद कैंटीन की ओर से कोई भी व्यक्ति उसकी देखभाल के लिए नहीं पहुंचा। उसने यह भी आरोप लगाया कि मीडिया के सामने अपनी आपबीती बताने को लेकर उसे डराया गया। इन आरोपों पर कैंटीन प्रबंधन या रेलवे प्रशासन का पक्ष फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!