मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, अज्ञात वाहन से टकराई TVS Radeon बाइक; सवार गंभीर घायल

  • संवाददाता: किशन कुमार वर्मा
  • 1d Ago 114 Views


मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 80+750 के पास सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:45 बजे TVS Radeon बाइक चौथी लेन में आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे की ओर टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर यमुना एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मथुरा के अनंत कीर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह बाइक सवार की लापरवाही बताई गई है, हालांकि दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now