दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस का बड़ा अलर्ट, गली-गली अनाउंसमेंट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं

  • 1d Ago 184 Views


दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP और छात्र संगठनों के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए अलग-अलग इलाकों में लोगों को नियमों की जानकारी दे रही है और अपने बच्चों व पड़ोसियों को भी प्रतिबंधों के बारे में समझाने की अपील कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए आवेदन निर्धारित समय से काफी देर से मिला था। नियमों के अनुसार, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति के लिए कम से कम 10 दिन पहले आवेदन करना जरूरी है। इसके अलावा, नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू हैं। इनका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी प्रदर्शन में शामिल होने से पहले जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी लेने की अपील की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now