5150 दीपों से जगमगाया मथुरा का अग्रसेन चौक, महाआरती कर महाराजा अग्रसेन को दी श्रद्धांजलि...
- 8h ago
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग पर सामाजिक न्याय के पुरोधा मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कांशीराम जी के स्मृति-चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी का सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता और समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अधिकार एवं समान भागीदारी दिलाने के लिए समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के लिए कांशीराम जी के प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग पर सामाजिक न्याय के पुरोधा मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कांशीराम जी के स्मृति-चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी का सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता और समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अधिकार एवं समान भागीदारी दिलाने के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के लिए कांशीराम जी के प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!