B R E A K I N G   N E W S : चित्रकूट में बड़ा हादसा! मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो झूरी नदी में गिरी, 2 की मौत और 4 घायल

  • 1d Ago 86 Views


मध्य प्रदेश के चित्रकूट में शारदीय नवरात्र के पहले दिन एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मां शारदा के दर्शन के लिए मैहर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो तड़के करीब 3 बजे झूरी नदी में जा गिरी। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में छह लोग सवार थे, जो कानपुर और हमीरपुर के रहने वाले थे। वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्रियों ने साहस दिखाते हुए नदी में उतरकर वाहन सवारों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को चित्रकूट के जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने सुनील गुप्ता (50) और हिमांशु सिंह सेंगर (30) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजकुमार गुप्ता, गोपाल तिवारी, दीपक तिवारी और राहुल पांडे का उपचार जारी है। शुरुआती जानकारी में चालक को झपकी आने की आशंका जताई गई है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

नवरात्र के दौरान हुए इस हादसे से मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है। आखिर कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा और किस तरह लोगों ने नदी में उतरकर श्रद्धालुओं को बचाने में मदद की?

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now