ढाई हजार रुपये के विवाद में युवक को मारी थी गोली, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल

  • संवाददाता: ब्रजवासी लाल
  • 1d Ago 247 Views


मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में ढाई हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक प्रमोद पर गोली चलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोवर्धन पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी क्षेत्रपाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर को महरौली गांव में पुरानी रंजिश और ढाई हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में क्षेत्रपाल ने प्रमोद पर गोली चला दी थी। इस घटना में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, देर रात गोवर्धन-बरसाना रोड के पास आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान वह बाइक लेकर कच्चे रास्ते की ओर मुड़ गया और बाइक फिसलने से गिर पड़ा। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।

सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि संयुक्त पुलिस टीम ने वांछित आरोपी क्षेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और एक अपाचे बाइक बरामद की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now