नवरात्र के पहले दिन पथवारी मंदिर मार्ग पर गंदगी से श्रद्धालु परेशान, खबर के बाद...
- 9h ago
मथुरा में थाना हाईवे क्षेत्र के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती क्विड कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे, जो शाहजहांपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। थाना हाईवे के सामने अचानक कार में आग लगने से सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। अपनी जान बचाने के लिए सभी लोग तुरंत कार से बाहर कूद गए।
गनीमत रही कि समय रहते कार से बाहर निकलने के कारण चारों लोगों की जान बच गई। घटना के दौरान सड़क पर मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई।
फिलहाल, कार में आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
मथुरा में थाना हाईवे क्षेत्र के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती क्विड कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे, जो शाहजहांपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। थाना हाईवे के सामने अचानक कार में आग लगने से सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। अपनी जान बचाने के लिए सभी लोग तुरंत कार से बाहर कूद गए। गनीमत रही कि समय रहते कार से बाहर निकलने के कारण चारों लोगों की जान बच गई। घटना के दौरान सड़क पर मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई। फिलहाल, कार में आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!